नए एसपी ने किया पदभार ग्रहण, अपराध नियंत्रण होगी पहली प्राथमिकता!

SHARE:

रिपोर्ट -धीरज शर्मा

भागलपुर। बिहार कैडर के 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात ने आज भागलपुर के सिटी एसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। सिटी एसपी पूरन झा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भागलपुर आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। एसपी के रूप में हमारी पहली पोस्टिंग यहां हुई है। हमारी प्राथमिकता होगी कि अपराध पर नियंत्रण बना रहे, समाज में भाईचारा बना रहे पुलिस पब्लिक के बीच अच्छा सामंजस्य बना रहे।इस काम के लिए हमें यहां भेजा भी गया है

आईआईटीयन से यूपीएससी तक के सफर के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बीच का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है मेहनत तो करनी ही होती है। बता दें कि आईपीएस स्वर्ण प्रभात 2017 बैच बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से भोजपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने 105 रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। यूपीएससी के पहले आईआईटियन थे। स्वर्ण प्रभात ने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। आज से पूर्व वे पटना में विधि व्यवस्था एसपी के पद पर तैनात थे। बहरहाल इनके यहाँ आने से अपराध पर कितना अंकुश लगता है यह देखना महत्वपूर्ण होगा।

Join us on:

Leave a Comment