डीएम ने आईसीडीएस कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश!

SHARE:

अनिल शर्मा की रिपोर्ट:

नवादा। जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा द्वारा समाहरणालय स्थित जिला प्रोग्राम कार्यालय ( आईसीडीएस ) नवादा का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में आगत पंजी ,निर्गत पंजी, विपत्र पंजी, आवंटन पंजी, रोकड़ पंजी , परिचारी बही आदि का गहन रूप से जांच किए। मानवाधिकार, सूचना का अधिकार, सीडब्ल्यू जे सी, एमजेसी, लोक शिकायत, जन शिकायत, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड, परिवाद पत्र आदि मामले का शीघ्र निष्पादन करने का उन्होंने निर्देश दिए। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कार्यालय में शिकायत पेटी एवं नोटिस बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें, ताकि प्राप्त शिकायतों का निष्पादन ससमय किया जा सके। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में कार्यशैली में सुधार लाएं एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, सूखा पोषाहार, राष्ट्रीय पोषण, कुपोषित बच्चों के लिए योजना, गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं आदि योजनाओं का लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के सभी लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिले भर में आगनबाडी केंद्र को क्रियाशील रखें एवं आगनबाडी भवन निर्माण हेतु चिन्हित जमीन का प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि डीएम कार्यालय से प्राप्त पत्र को आगत पंजी में दूसरे कलर से मार्किंग कर उसका ससमय निष्पादन करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर आईसीडीएस कार्यालय के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं सभी कर्मी उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment