रिपोर्ट- ऋषभ कुमार!
लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली वार्ड संख्या 4 में झोपड़ी नुमा घर में आग लगने से हजारों की अनाज जलकर हो गई रख कई बकरी के बच्चे भी आग में जले
खबर लालगंज से है जहां लालगंज थाना क्षेत्र के पुरखौली वार्ड संख्या चार में योगेंद्र राम, बालेश्वर राम तथा रामबाबू राम के झोपड़ी नुमा घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपए की घर में रखे अनाज जलकर राख हो गया है। वही कपड़ा, बक्सा एवं कुछ नगद रुपए भी जलने की बातें कही गई है। बताया गया कि अचानक आग की लपटे उठने लगा जिसके बाद लोगों की नजर पड़ते ही हल्ला किया गया हल्ला के उपरांत स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया जब तक तीन झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गया था। वहीं दमकल की गाड़ी मौके पर न पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया है।




