धर्मेंद्र पांडेय

दरभंगा में एक तरफ बाढ़ के पानी से लोग परेशान है, जान बचाने के लिए ऊंचे स्थानों पर ठिकाना बनाए हुए हैं वही कुछ बच्चे इस बाढ़ के पानी को मजाक समझ मस्ती करते दिखाई देते है । कम से कम दरभंगा के डीलाही और बगल के गांव से आई तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही बयां कर रही है । यहाँ कुछ बच्चे न सिर्फ बाढ़ के तेज़ धार वाले पानी मे स्नान करते है बल्कि सड़क पुल पर बने रेलिंग से छलांग लगा कर बाढ़ के पानी मे मस्ती करते देखे जा सकते है । कुछ बच्चे तो अलग अलग तरह के स्टंट के साथ अपनी कलाबाजी दिखाते हुए पुल से छलांग लगाते है । बाढ़ की धार वाले पानी मे हल्की चूक किसी भी समय बच्चो की जान पर भारी पर बन सकती है लेकिन किसी बच्चो को कोई फर्क नही पड़ता । कोई इसे न तो रोकने वाला यहाँ नजर आता है न ही टोकने वाला ।
वही दूसरे बच्चे राहुल कुमार ने बताया कि उसे तैरना आता है इसलिए कोई डर नहीं लगता है और ये लोग यहाँ यूं ही मजा लेते है ।
वही गाँव के मुखिया दिलीप मंडल ने बताया कि बच्चे को बाढ़ के पानी मे नहाने से मना किया जाता है। कभी बच्चे को यहाँ से भगा भी दिया जाता है। पुलिस भी कभी कभार आकर बच्चे को हटा देती है, लेकिन बच्चे है कि मानते नही ।




