रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर। बिहार में जल्द होगा चुनाव ऐसा कुछ कहते दिख रहे थे आज चिराग पासवान। लोजपा में उथल-पुथल के बाद चिराग पासवान कुछ नए तेवर में दिख रहे हैं ।पटना से चलकर आशीर्वाद यात्रा में निकले चिराग पासवान बिल्कुल ही नए राजनीतिक सरगर्मी को तेज करते हुए अपने काफिला को आशीर्वाद यात्रा के रूप में आगे बढ़ाते दिख रहे हैं ।उसी क्रम में आज नवगछिया एनएच 31 पर उनका काफिला रुका और उनके स्वागत में कई लोजपा के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए।लोजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना से चलकर पुलिस जिला नवगछिया आशीर्वाद यात्रा पर पहुंचे । पुलिस जिला नवगछिया जीरोमाइल एनएच 31 पर कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजे के साथ लोजपा नेता चिराग पासवान का स्वागत किया। इस दौरान लोजपा कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर आशीर्वाद यात्रा की अग्रिम बधाई दी। चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में चुनाव जल्द होगा। जनसंख्या नियम कानून को लेकर , उन्होंने कहा कि जल्द चिराग भी इस पर बोलेंगे । इस दौरान पूर्व प्रत्याशी सुरेश भगत, लोजपा प्रदेश प्रवक्ता संगीता तिवारी, जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी, जिला उपाध्याय अंशु प्रियंका, नीरज तिवारी सोनू जयसवाल, अभिषेक भगत आदि लोग मौजूद थे।




