रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!
बेगूसराय में सैनिक की तैयारी कर रहे एक युवक को अपराधियों ने सर में गोली मारकर किया हत्या, पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है सैनिक की तैयारी कर रहे एक छात्र को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। दरअसल मृतक छात्र देश सेवा का सपना लेकर सैनिक की तैयारी करता था जिसे अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक छात्र अपने डेरा पर सो रहे थे। अपराधियों ने पहले उसे जगाया और कपड़े जूते पहनाकर उसके सिर में गोली मार दिया जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के पिता अपने जवान बेटे के मौत की खबर लगते ही रो रो कर बुरा और हाल हो गया वही दूसरे ओर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस अनहोनी घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और होनहार युवक की हत्या से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। पूरा घटना बछबाड़ा थाना क्षेत्र के रानी तीन पंचायत के वार्ड संख्या 11 की है। जहां 22 वर्षीय मृत प्रेमचंद कुमार पचायत तीन रानी गांव के वार्ड संख्या 8 निवासी शंकर राय के पुत्र थे। अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह गोली मारकर हत्या कर दिया है अपराधियों ने मृतक के सिर में गोली मारकर घटना का अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बछबाड़ा थाना पुलिस आपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगुसराय भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह आर्मी की तैयारी करता था। दो बार फेल कर चुका था। उसके बाद भी वह आर्मी की नौकरी पाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा था। हर दिन वह सुबह में दौड़ने के लिए जाता था। शनिवार की अहले सुबह वह अपने डेरा पर सोया था। अपराधियों ने पहले उठाया। उसके बाद उसके सर में गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। तीन बहन में एक की शादी हो चुकी है। पिता किसान व मां बीना देवी गृहणी है। पुलिस हत्या को गंभीरता से लेते हुए पुरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस हर पहलूओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैं। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि आखिर युवक की हत्या क्यों हुई है इस हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या जमीनी विवाद अथवा दौड़ स्पर्धा के किसी प्रतिद्वंदी या फिर किसी अन्य रंजीश में हत्या हुई है।
बाइट:- अमन कुमार मृतक का बड़ा भाई




