10 लाख नौकरी देने के वादे के मुताबिक 5 लाख लोगों को ही दे पाए नौकरी, पक्ष में रहे या विपक्ष में करेंगे काम- तेजस्वी यादव

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। शुक्रवार को कैमूर जिले में किसान महापंचायत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पहुंचे हुए थे। दुर्गावती के धनेच्छा में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि हम पक्ष में रहे या विपक्ष में जनता के लिए काम करते रहेंगे। हमने कहा था कि जब हम सत्ता में आएंगे तो 10 लाख बेरोजगार युवकों को रोजगार देंगे वादे के मुताबिक जब हम सत्ता में आए तो उपमुख्यमंत्री रहते हुए हैं 5 लाख बेरोजगारियों को रोजगार देने का काम किये हैं। अभी और बहाली आने वाला है। इसका फाइल हमने कर दिया हैं। मुख्यमंत्री रोके हुए हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि चाहे पक्ष में रहे या विपक्ष में मुद्दे की बात करेंगे। जनता की बात करेंगे और संघर्ष करने का काम करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment