वाहन जांच के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार युवक की फोड़ी आंख लोगों में भारी आक्रोश!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत कुमार!

बेगुसराय में वाहन जांच पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारी युवक को रोकने के दौरान लाठी चला दिया जिससे उसके आंख में लगी है आंख बुरी तरह से घायल हो गया है। पुरा घटना छौड़ाही थाना की है। पुलिस ने छोड़ ही थाना क्षेत्र में वाहन जांच कर रही थी इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार युवक की दाहिनी पुलिस से चोटिल हो गया, घायल युवक का इलाज पीएचसी से प्राथमिक कराया उसके बाद घायल बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर एसडीपीओ मंझौल ने कहा पुलिस को देख भागने के दौरान युवक स्वयं चोटिल हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि
दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर वाहन जांच के दौरान छौड़ाही थाना पुलिस का बर्बर चेहरा सामने आया है। जहां मोटर साईकिल नहीं रोकने पर वाहन जांच कर रहे पुलिस कर्मियों ने लाठी से चालक के दाहिने आंख पर वार कर लहुलुहान कर दिया। मामला तूल नहीं पकड़े और ऑनस्पॉट रफा-दफा हो इसके लिए पुलिस वालों ने घायल को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए बैठाए रखा। लेकिन लोगों को इकट्ठा होता देख पुलिस घायल को छोड़कर मौके से फरार हो गयी। जिसके बाद घायल मोटर साइकिल चालक अपने सहकर्मी व रिश्तेदारों को लेकर पीएचसी पहुंचे। इस क्रम में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। घायल की पहचान सीमावर्ती रोसड़ा थाना के हिरमिया निवासी ब्रह्मदेव महतो के 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। घायल के मुताबिक वह हरखपुरा निवासी अपने रिश्तेदार से राजोपुर चिमनी भट्ठा पर से भेंट कर बाइक से अपने सहयोगी के साथ हिरमिया लौट रहा था। इसी क्रम में राजोपुर काॅलेज के समीप वाहन जांच कर रहे पुलिस कर्मियों ने बाइक रोकने का इशारा किया। हालांकि पुलिस को देखकर बाइक चालक ने जैसे ही बाइक की स्पीड बढाई कि एक पुलिस कर्मी ने उसपर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी दाहिनीं आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीएचसी पर जुटे घायल के रिश्तेदारों ने पुलिस के इस रवैये से काफी रोष देखने को मिला और वाहन जांच में शामिल दोषी पुलिस कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग वरीय पुलिस पदाधिकारियों से की है। इस संदर्भ में एसडीपीओ एसके रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। छानबीन में यह पता चला है कि पुलिस को देखकर बाईक चालक भाग रहा था जिसके दौरान वह स्वयं गिरकर चोटिल हो गया। फिर भी पुलिस बारीकी से मामले की तफ्तीश कर रही है।

बाइट: प्रदीप कुमार घायल

Join us on:

Leave a Comment