आभूषण दुकानदार के घर और दुकान में 35 लाख की डकैती, बेटे को मारी गोली!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

स्वर्णा व्यवसाई के घर और दुकान में भीषण डकैती, बेटे को मारा गोली, करीब 35 लाख रुपए मूल्य के आभूष की लूट

मधुबनी में बेखौफ अपराधी आउट ऑफ कंट्रोल हो लगातार दे रहा अपराधीक घटना को अंजाम। अपराधियों ने खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की गांव में स्वर्णाभूषण व्यवसाई श्रवण साह के घर और दुकान में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है। डकैतों ने 30 लाख रुपए मूल्य के 5 किलो चांदी, 12 लाख रुपए मूल्य के 200 ग्राम सोना और 85 हजार नगद लूटा को अंजाम दिया है। अपराधीयों का विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसाई एवं उनकी पत्नी की पिटाई कर दी गई। वही व्यवसाई के पुत्र कृष्ण कुमार को अपराधीयों ने गोली मार दिया।

घटना को लेकर व्यवसाई की पत्नी ललिता देवी और पुत्री ने बताया है कि डकैतों ने हथियार के बाल पर स्वर्णाभूषण का गेट खोलवा लिया। डकैत पिस्तौल, कुल्हारी, लोहे के रॉड और अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। डकैतों ने डकैती के दौरान दो राउंड गोली फायरिंग किया। घटना को देर रात तकरीबन 12 बजकर 30 मिनट के करीब अंजाम दिया गया। वहीं डकैतों ने इस दौरान स्वर्ण व्यवसाई श्रवण साह के घर से 30 लाख रुपए मूल्य के 5 किलो चांदी, 12 लाख रुपए मूल्य के 200 ग्राम सोना और 85 हजार नगद की डकैती कर चलते बना।
उन्होंने बताया की डकैत के हाथो में पिस्टल व धारदार हथियार मौजूद था। विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसाई एवं पत्नी की पिटाई कर दी। साथ ही व्यवसाई के पुत्र कृष्ण कुमार को गोली मार दिया। डकैत तकरीबन 20 की संख्या में था। जिनमे से 6 डकैत घर के अंदर थे। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ राजीव कुमार घलस्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया है कि सीसीटीवी, प्राप्त जानकारी और अन्य तकनीति जांच के आधार पर हम लोग जांच कर रहे हैं। बहुत जल्द अपराधी कानूनी दायरे में होंगा।

बाइट– राजीव कुमार, एसडीपीओ सदर

बाइट– स्वर्ण व्यवसाई की पत्नी

बाइट–स्वर्ण व्यवसाई की पुत्री

Join us on:

Leave a Comment