भाकपा माले का विरोध मार्च और विरोध सभा में पहुंचे सैकड़ों समर्थक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के बेनीपट्टी वाजार की सरको पर भाकपा माले कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार नारेबाजी और विरोध मार्च एवं विरोध सभा आयोजित कर भाकपा-माले विधायक को मिले सजा के खिलाफ अपने आक्रोश का इजहार किया। माले समर्थको ने पार्टी विधायक मनोज मंजिल को युवा लोकप्रिय एवं दलित नेता बताते हुए उन्होंने भाजपाई के साजिश मे झूठे आरोप लगा कर मुकदमा कराये जाने और आजीवन कारावास के सजा दिए जाने के खिलाफ सैकड़ों माले कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से बिरोध मार्च निकाला, जो मुख्य बाजार से गुजरते हुए शहीद भवन पर जाकर विरोध सभा में बदल गया।
जहां बेनीपट्टी प्रखंड माले सचिव श्याम पंडित की अध्यक्षता में संचालित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि
राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर भाजपाई साजिश के तहत कामरेड मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजा आरा न्यायालय द्धारा कराया गया है। परंतु माले कार्यकर्ता दमन व जेल से डरने वाले नहीं है। दमन ,व जेल के जरिए दलित-गरीबों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। हम अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे। आगे
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2015 के ठीक पहले जेपी सिंह की हत्याकांड मामले में भाजपा के स्थानीय नेताओं के इशारे पर कामरेड मनोज मंजिल और हमारे अन्य पार्टी नेताओं पर हत्या का झूठा मुकदमा थोप दिया गया था। उक्त घटना के कुछ दिन पहले ही हमारी पार्टी के स्थानीय नेता कामरेड सतीश यादव की हत्या भाजपाइयों ने कर दी थी।उनके हत्यारे आज भी खुलेआम घूम रहा हैं। लेकिन दलित-गरीबों की लराई लरने और सरक पर स्कूल आंदोलन के चर्चित नेता रहे मनोज मंजिल को एक गहरी साजिश के तहत फंसाकर सजा करवा दी गई है। भाजपाई और इलाके की सामंती ताकतें मनोज मंजिल की बढ़ती लोकप्रियता से काफी घबराई हुई थी।
एक तरफ जहां हमारे नेताओं को सजा सुनाई गई, वहीं न्यायालय ने दलित-गरीबों के हत्यारे को लगातार बरी करने का काम किया है। बिहार में सत्ता बदलते ही भाजपाई अपने रंग में आ चुके हैं। लेकिन उनके नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सभा को मदन चंद्र झा,कामेश्वर राम ,संतोष कामत,राम अशिष राम,लखींद्र सदाय,ब्रम्हदेव राम,राम प्रसाद सहनी,तेजू सदाय,जुड़ी चौपाल सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment