बिहार बार काउंसिल पटना के नवनिर्वाचित सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम मिश्रा का जोरदार स्वागत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। बिहार बार काउंसिल पटना के नवनिर्वाचित सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीराम मिश्रा के स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। यह आयोजन जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के पुस्तकालय भवन में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता रविंद्र नाथ चौबे ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सासाराम के वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र पांडे मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्यामानंद उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ भभुआ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी ने कहा कि नवनिर्वाचित सदस्य श्री राम मिश्रा ने बीए, एमए करने के बाद विधि स्नातक किया। उसके बाद जिला अधिवक्ता संघ सासाराम में अपनी वकालत करते आ रहे हैं। इस बार बिहार बार काउंसिल पटना के सदस्य का चुनाव पहली बार लड़े और निर्वाचित हो गए। वही कार्यक्रम में श्री राम मिश्रा ने कहा कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना तथा अधिवक्ताओं के लिए पेंशन, इंश्योरेंस एवं अन्य समस्याओं के लिए जरूरत पड़ा तो आंदोलन करूंगा। मौके पर अरविंद पांडे, अली वारिस खान, शंभू सिंह, गिरीश श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रकांत तिवारी, राकेश बारी, बालचंद राम के अलावे सासाराम अधिवक्ता प्रमोद पांडे, वीरेंद्र कुमार पाठक, श्याम जी ओझा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment