कर्पूरी ठाकुर के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता रथ को डीएम ने किया हरी झंडी दिखा कर रवाना!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

कैमूर। गुरुवार को कैमूर जिले के समाहरणालय परिसर से रथ रवाना किया गया। प्रचार वाहन को जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में नई पीढ़ी के युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया। इस वाहन के जरिए जिले के लोगों को खास कर नई पीढ़ी को जागरूक किया जाएगा। ताकि यह पूरी उनके उपदेशों को जाने और समझे। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने बीते मंगलवार को बिहार के पू्र्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न (मरणोपरांत) देने की घोषणा की। केंद्र सरकार ने आखिरी बार 2019 में भूपेन हजारिका को भारत रत्न से नवाजा था। जिसके बाद अब ये उपाधि कर्पूरी ठाकुर को दी जाएगी। मोदी सरकार ने अब तक सात लोगों को भारत रत्न दिया है और आठवें भारत रत्न की घोषणा की है। इसी कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को कैमूर के समाहरणालय से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

Join us on:

Leave a Comment