रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – ट्रैक्टर से मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों की सड़क पर लगे हाइट गाडर से टकरा जाने से 4 लोगों की मौत हो गई है। आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल हैं। मामला नगर थाना क्षेत्र के दीयारी पंचायत के मजगामा वार्ड नंबर तीन की है। दरअसल यह सभी सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने गांव के ही करीब नदी किनारे गए थे। और वहां से प्रतिमा विसर्जन कर जब सभी लौट रहे थे तभी ये हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद ट्रैक्टर चालक को सड़क पर लगा हाइट गाडर नहीं दिखा और इससे उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में करीब एक दर्जन लोग वहां पर चोटिल हो गए। जिनमें तीन-चार लोगों की स्थिति काफी नाजुक थी। तब स्थानीय लोगों ने आननफानन में इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर वहां से सभी घायलों को सदर अस्पताल ले आई। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अली हसन ने घायलों की जांच की जिनमें 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। और वही 4 की स्थिति गंभीर देते हुए उसे फौरन हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं बाकी घायलों का इलाज अभी किया जा रहा है। मौके पर सदर एसडीपीओ भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं और वहां स्थिति जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि 4 लोगों की मौत हुई है। और आधा दर्जन के करीब लोग घायल हैं। जिनमें 4 लोगों को हायर सेंटर भेज दिया गया है। उन्होंने ने बताया कि इस घटना की मॉनिटरिंग डीएम मैडम भी कर रही हैं। वहीं ग्रामीण ने भी बताया कि मूर्ति विसर्जन करने सभी लोग गांव के पास नदी किनारे गए थे। और वहां से लौट रहे थे और सड़क पर बने हाइट गार्डन से उनकी टक्कर हो गई जिनमें यह हादसा हुआ है। तीन लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक वार्ड नंबर तीन के ही पूर्व मुखिया अमित कुमार मंडल भी शामिल है। दूसरा मृत में मुन्ना कुमार मंडल, मनेश लाल मंडल, सदानंद मंडल शामिल हैं।

बाइट – डॉ अली हसन, सदर अस्पताल, अररिया।
बाइट – दिनेश कुमार मंडल, ग्रामीण,
बाइट – रामपुकार सिंह, एसडीपीओ, अररिया।




