रिपोर्ट- मो. मुर्शिद आलम!
अररिया – ट्रैक्टर हादसे में चार लोगों की मौत पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने गहरा दुख प्रकट किया है। घटना के बाद सांसद सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों के परिजन से मिलकर सान्तवना दी। उसके बाद जिन लोगों की मृत्यु हुई थी उनके भी परिजनों से मिले। और कहा के जो भी घायल है उनके इलाज के लिए सिविल सर्जन को आदेश दिया गया है कि बेहतर से बेहतर इलाज किया जाए। ताकि किसी भी तरह की कोई उन्हें परेशानी ना हो। उसके बाद सांसद ने बताया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा भी दिलवाया जाएगा। वहीं देर रात तक सांसद पोस्टमार्टम स्थल मौजूद रहे और शवों को उनके घर तक पहुंचाने का कार्य किया।
बाइट – प्रदीप कुमार सिंह, सांसद, अररिया।




