सक्रिय हुईं नालंदा पुलिस, गाँजा और कई मोबाइल जब्त 5 तस्कर गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध नालंदा पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना पर रहूई थाना पुलिस के द्वारा 313 ग्राम अवैध गांजे के साथ पांच तस्कर को रहुई बाजार से गिरफ्तार किया है। जिसके निशानदेही पर पांच मोबाइल एवं एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। इसी तरह मानपुर थाना पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना पर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक देसी पिस्टल 16 जिंदा कारतूस बरामद किया है। दरअसल गिरफ्तार युवक नीरज चौधरी बरसाती बरतर सिंगथु गांव का है। जो पिछले दिनों अवैध हथियार के साथ फेसबुक पर लाइव आया था। जिसकी पहचान कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को बरसाती बरतर सिंगथु गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों का अपराधिक इतिहास पाया गया है। उक्त बातो की जानकारी सदर डीएसपी नरूल हक ने प्रेस वार्ता के दौरान दिया।

बाइट।नरूल हक सदर डीएसपी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment