डीजे की तेज आवाज़ बनी बच्ची के मौत का कारण, बस ने रौंदा, मौत!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

– मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिंह पट्टी गांव में बस की ठोकर से एक तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। घायल बच्ची की पहचान श्रवण कुमार के पुत्री छोटी कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय घटनास्थल पर तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था जिससे बच्ची की ध्यान बस के तरफ नहीं गया और वह सीधे सड़क के तरफ दौड़ पड़ी। उस समय कलुआही की तरफ से आ रही बस की चपेट में आ गई। हवा की बस चालक बच्ची को बचाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन बस की पिछे बाली चक्का बच्ची के पैर पर चढ़ गया और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने बच्ची को उठा कर बासोपट्टी की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर बच्ची का इलाज चल रहा है। वही अफरा तफरी के माहौल का फायदा उठाकर बस चालक बस को घटनास्थल से भगाने में कामयाब रहा। स्थानीय लोगों के द्वारा बस का पीछा किया गया तो ड्राइवर ने बस को बासोपट्टी बस स्टैंड में खड़ी कर मौके का फायदा उठा कर भाग निकला। घटनास्थल पर पहुंचे बासोपट्टी थाना पुलिस ने बस स्टैंड पहुंच कर बस को अपने कब्जे में ले कर थाना ले आई। वही घटना के बाद गुस्साए लोगों को बी डी यो और पुलिस पदाधिकारी के द्वारा समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया गया है। बताते चलें कि सरस्वती पूजा को लेकर डीजे बजाने पर प्रशासनिक प्रतिबंध लगाया गया है। लेकिन पूजा कमेटी के द्वारा डीजे का प्रयोग करना और घायल बच्ची के परिजनों के लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। जिस में तीन वर्षीय छोटी कुमारी की जान भी जा सकती थी।

Join us on:

Leave a Comment