असामाजिक तत्वों ने मस्जिद के बैनर और सीसीटीवी को तोड़कर किया क्षतिग्रस्त!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत कुमार!

बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने बीते रात एक मस्जिद के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज और मस्जिद के फ्लैक्स को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। पुरा घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक के समीप की है। जहां असामाजिक तत्वों ने सीपीआई ऑफिस के समीप मीरगंज मोहल्ले के अंदर बने मदीना मस्जिद में उपद्रव किया गया है। गुरूवार की सुबह में घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में काफी आकर्षित हो गए। घटना की सूचना नगर थाना को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मार्च 2023 में कुछ असामाजिक तत्वों ने आसपास के सभी दुकानों का पत्थर तोड़ दिया था, फ्लैक्स फाड़ दिया गया था।
उस समय दोनों समाज में बैठकर आपस में सुलह कर लिया था। पंचायत में निर्णय लिया गया था कि आज के बाद किसी का बच्चा ऐसा नहीं करेगा, कोई करता है तो उचित कार्रवाई कराई जाएगी। दोबारा भी हुआ तो हम लोग प्रशासन के समक्ष गए और बैठकर मामले का निराकरण किया गया था। लेकिन फिर से आज देर रात करीब 1:45 बजे मस्जिद का फ्लैक्स फाड़ दिया गया, सीसीटीवी क्षतिग्रस्त किया गया। जिसके बाद हम लोग प्रशासन के शरण में गए हैं। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो युवक डंडा लिए हुए आए और एक ने ऊपर चढ़कर फ्लैक्स फाड़ा, जबकि दूसरा लाठी से क्षतिग्रस्त कर रहा था।

Join us on:

Leave a Comment