रिपोर्ट- अमित कुमार
गिरिराज सिंह के बयान पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि धर्म और भ्रम की राजनीति करने वाले जिस तरह की भाषा बोल रहे हैं उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि लालू प्रसाद जी ने सामाजिक न्याय के तहत दलितों , शोषितों ,पीड़ितों, पिछड़ों ,अति पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को जो मान -सम्मान दिया और तेजस्वी प्रसाद यादव ने नफरत की राजनीति से बिहार को निकलकर नौजवानों को नौकरियां देकर हर घरों में जो खुशियां दी है वह उन्हें नहीं दिख रहा और जिस तरह से साजिश करके रोजगार वाली सरकार को सत्ता और स्वार्थ में समाप्त किया है, उसकी स्पष्ट झलक दिख रही है और जो कहा करते थे एक अकेला सब पर भारी उनकी राजनीति आज कहां पहुंच गई है, यह बिहार में लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार के युवाओं और जनता के विश्वास और समर्थन के कारण आज ठग और लोभी इकट्ठा हो गये हैं।




