रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय
भोजपुर में चलेगा एक सप्ताह का विरोध कार्यक्रम
- कल गड़हनी में होगा सक्रिय सदस्यों का कन्वेंशन*
आरा, 14 फरवरी 24
आज भाकपा – माले जिला कार्यालय में प्रेस को सम्बोधित करते हुए भाकपा – माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मनोज मंज़िल और उनके साथ और 22 सक्रिय साथियों जिसमे 90 के उम्र तक की सज़ा पूरी तरह से झूठे मुक़दमा जो राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित भाजपा की साज़िश का हिस्सा है। ये दुर्भाग्य की बात है। जो सजा दी गई वह तथ्य पर आधारित नही है। जो अन्याय है।
मनोज मंज़िल लगतार न्याय के लिए लड़ते रहे हैं। गरीबों – दलितों के अधिकार के लिए लड़ते रहें हैं। सामाजिक उत्पीड़न, आर्थिक शोषण, बिहार के पिछड़ेपन के खिलाफ बच्चों के पढ़ाई, किसानों की खेती के लिए लड़ते रहें हैं। लेकिन आज उनके साथ ही इतना बड़ा अन्याय हो गया।
जाहिर है कि भोजपर और बिहार में गरीबों की लड़ाई को रोकने और उनके आवाज को खामोश कर देने की साजिश है। इसके साथ हीआज के दौर में पूरे देश मे विपक्ष पर जबरदस्त हमला हो रहा है। विपक्ष के सरकारों को चलने नही दिया जा रहा है। सांसदों को निलंबित कर दिया गया। पूरे विपक्ष पर हमला है तो हमारे नेताओं पर भी हमला है। इसके खिलाफ पूरे बिहार और देश मे मिल कर लड़ेंगे। जो कानूनी प्रक्रिया है उसे लड़ेंगे और जनता के अदालत में इस बात को लेजाएँगे। जनता जानती है कि अलग -अलग दौर में अलग – अलग तरीके आए जनता के दावेदारी को कुचलने की कोशिश हुआ। कभी जनसंहार तो कभी नेताओ की हत्या किआ गई। आज इस नए दौर में भाजपा के नेतृत्व में सामंती ताकते गरीबों के दावेदारी को कुचलने की कोशिश कर रही है। जिसके खिलाफ भोजपुर ही नही पूरा बिहार लड़ेगा और इस को चकनाचूर करेगा। कल गड़हनी में हमारे सक्रीय साथियों का बैठक है जिसमे आगे की रणनीति बनाएंगे। और एक सप्ताह पूरे भोजपर में यह विरोध कार्यक्रम चलेगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य सचिव कुणाल,पूर्व राज्य सचिव नंदकिशोर प्रसाद,पोलित ब्यूरो सदस्य अमर जी, जिला सचिव जवाहरलाल सिंह शामिल थे।
चन्दन कुमार
मीडिया प्रभारी
भाकपा- माले, भोजपुर




