रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत सिजौल गांव में संचालित प्राइवेट सेक्टर में से एक प्रतिष्ठित “संदीप विश्वविद्यालय” के चैयरमैन डॉ संदीप झा ने क्वालिटी एजुकेशन के साथ साथ रोजगार और कृषि के क्षेत्र में किसानों की भलाई के लिए बड़ी घोषणाएं की। आज जिले भर से आए मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बताया है कि आगामी मार्च महीने में होने वाले रोजगार मेला, संदीपउत्सव और किसान मेला विश्वविद्यालय प्रांगण में आयोजित करना तय है। वही तय कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से जानकारी दी।
संदीप फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ संदीप झा ने बताया कि रोजगार मेला आगामी माह 17 मार्च को होगा, जिसमें देश के नामचीन 250 से अधिक कंपनियां विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचेगी,
जिसमे बिहार के तमाम छात्रों को रोजगार मेला में भाग लेने के लिए उन्होंने आह्वान किया।
ग्रामीण परिवेश का सम्भवतः यह पहला रोजगार मेला होगा जिसमे छात्र अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे।
उसके अगले दिन 18 मार्च और 19 मार्च को होने वाले संदीपउत्सव तथा किसान मेला के विषय पर चर्चा के दौरान “उन्नत किसान – उन्नत मिथिला” पर भी प्रमुखता से बात रखते हुए डॉ झा ने नई एवं आधुनिक खेती को बढ़ावा और विकास करने की योग्यता को संदर्भित किया गया।
शिक्षा के क्षेत्र मे कृर्तमान स्थापित कर चुके प्राइवेट सेक्टर के प्रतिष्ठित “संदीप विश्वविद्यालय” के संचालित तमाम कोर्स के विषय में अवगत कराते हुए उन्होंने मिथिला से बाहर जाने वाले छात्रों के संदर्भ में विश्वविद्यालय की व्यवस्था ,शिक्षा, रोजगार, छात्रावास इत्यादि और विश्वविद्यालय में संचालित पॉलीटेक्निक, बीटेक, बीबीए, बीसीए, बीएससी, बीटेक एग्रीकल्चर, एमबीए,एमटेक,एमसीए, पीएचडी, बीएड,डीएलएड, के विषय मे जानकारी से रूबरू करवाया। अंत मे अपनी बातों को रखते हुए डॉ झा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की व्यवस्था एवं उपलब्धता को आकार जाने। इस मौके पर सहयोगी डॉक्टर सुनील कुमार झा , विश्वविद्यालय कर्मी धर्मेश ठाकुर, पंकज चौधरी, राकेश मंडल व अन्य कई लोग मौजूद थे।
बाइट – डॉक्टर संदीप झा , चेयरमैन संदीप विश्वविद्यालय




