विधायक कामरेड मनोज मंजिल के खिलाफ भाजपा कर रही है साजिश-माले

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

माले विधायक कामरेड मनोज मंजिल के खिलाफ ,भाजपा कर रही है साजिश

जोरदार नारेबाजी के साथ, भाकपा-माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडा बैनर के साथ मधुबनी स्टेशन चौक से बिरोध मार्च निकाल कर मधुबनी जिला समाहरणालय के सामने अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पहूंच कर सभा में तब्दील हो गई। ऊत्तीम पासवान की अध्यक्षता में संचालित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य ध्रुब नारायण कर्ण ने कहा कि
राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित हो कल मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजा षड्यंत्र का परिणाम है। दमन व जेल के जरिए दलित-गरीबों की आवाज दबाई नहीं जा सकती है। उन्होने आगे कहा की आरा व्यवहार न्यायालय द्वारा कल 13 फरवरी को माले विधायक कामरेड मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जो राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। आगे श्री कर्ण ने कहा कि जेल व दमन के जरिए दलितों-गरीबों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2025 के ठीक पहले जेपी सिंह की हत्याकांड मामले में भाजपा के स्थानीय नेताओं के इशारे पर कामरेड मनोज मंजिल और हमारे अन्य पार्टी नेताओं पर हत्या का झूठा मुकदमा थोप दिया गया था। उक्त घटना के कुछ दिन पूर्व ही हमारी पार्टी नेता कामरेड सतीश यादव की हत्या भाजपाइयों ने कर दी थी। उनके हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन दलित-गरीबों की लड़ाई लड़ने और सड़क पर स्कूल आंदोलन के चर्चित नेता मनोज मंजिल को एक गहरी साजिश के तहत फंसाकर सजा करवा दी गई। भाजपाई और इलाके की सामंती ताकतें मनोज मंजिल की बढ़ती लोकप्रियता से काफी घबराई हुई थी।
एक तरफ जहां हमारे नेताओं को सजा सुनाई गई, वहीं न्यायालय ने दलित-गरीबों के हत्यारे को लगातार आरोप मुक्त करने का काम किया है। बिहार में सत्ता बदलते ही भाजपाई अपने रंग में आ चुके हैं। लेकिन उनके नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
सभा को श्याम पंडित, बिशंम्भर कामत, शांति सहनी,मनीष मिश्रा, योगेन्द्र यादव, योगेन्द्र महतो, सुरज मुखिया, मोहम्मद ईमरान,योगी पासवान ,शिव देवी,सिंहेश्वर पासवान, बिहारी सदा,सीता देवी, मालती देवी सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

Join us on:

Leave a Comment