पुलवामा हमले के शहीदों को विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की अगुआई में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

पटना….

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के 40 शहीद जवानों की हुई शहादत परबिहार की राजधानी पटना में बीजेपी की ओर से पटना के शहीद स्मारक पर सैकड़ो दीप जलाकर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव सहित सैकड़ो भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में हुए हमले में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है । वही शहीदों को नमन करने के बाद बिहार विधान सभा अध्य्क्ष ने बिहार और जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मालिक द्वारा किये गए ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि हमारे देश के सैनिकों की शहादत काफी पहले से होते रही है और पाकिस्तान के इस कृत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था और इसी कड़ी में पुलवामा हमले के दिन को याद रखते हुए बिहार बीजेपी ने वीर शहीदों को याद करते हुए शहीद स्मारक पर सैकड़ो दीप जलाकर उन शहीदों को भाव भीनी श्रद्धांजलि दी है ।

बाईट- नंदकिशोर यादव बिहार विधान सभा अध्यक्ष ।

Join us on:

Leave a Comment