फ्लोर टेस्ट के दौरान NDA विधायकों को खरीदने की हुई कोशिश- मंत्री संतोष सुमन

SHARE:

रिपोर्ट- पंकज कुमार

जहानाबाद पहुंचे प्रदेश के अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विधायकों के खरीद फरोक पर प्राप्त तौर पर कहां की बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां लोकतंत्र की हत्या की जा रही थी। विधायकों को पैसे के बल पर खरीदा जा रहा था। जब इसकी जानकारी माननीय मुख्यमंत्री को हुई तो मुख्यमंत्री ने सदन में पूछा इतने पैसे आए कहां से, सभी की जांच कराई जाएगी। विधायकों के खरीद फरोक करना एक प्रकार से अपराध है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस प्रकार के कार्य करने वाले को कड़ी से कड़ी सजा मिलने की उम्मीद है ताकि आने वाले दिनों में इस प्रकार का घिनौना कार्य कोई नहीं करें। अपने पिता जीतनराम मांझी के मुख्यमंत्री के ऑफर दिए जाने के मामले में संतोष कुमार सुमन ने साफ तौर पर कहा कि इस प्रकार का कोई ऑथेंटिक सूचना हम लोगों को नहीं मिली थी। कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे थे। उसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। एनडीए के साथ कमिटमेंट के साथ था हैं और आगे भी रहूंगा। जहां तक दूसरे विभाग मांगे जाने की बात है तो मेरे पिता जीतन राम मांझी ने कहा है कि इस विभाग में कई वर्ष तक हम लोग काम कर चुके हैं। अगर कोई नई जिम्मेवारी भी मिलेगी तो हम उसको बखूबी निर्वाह करूंगा। मंत्री संतोष कुमार सुमन जहानाबाद जिला मुख्यालय के जाफरगंज मोहल्ला में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।
Byte – संतोष कुमार सुमन,मंत्री,बिहार सरकार

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें