बेगुसराय में मोबाइल और पैसा छीनने का विरोध करने पर युवक को मारी गोली

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े गन्ना जूस बेचने वाले नाबालिग युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पुरा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आठवां ढाला के पास कोरिया की है।
घायल युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र कोरिया गांव के वार्ड-1 निवासी अशोक महतो के 15 वर्षीय पुत्र राधे कृष्ण के रूप में किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल राधे कृष्ण ने बताया कि वह कोरिया और आठवां ढ़ाला के बीच में गन्ना का जूस बेचता है। मंगलवार के दोपहर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश बदमाश आए तथा रुपया एवं मोबाइल छीनने लगा, उसका विरोध करने पर गोली मार दी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है, गश्ती दल को भेजा गया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।
बाइट:-अशोक महतो घायल के पिता
बाइट:-राधा कृष्ण घायल

Join us on:

Leave a Comment