रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
पुरे मधुबनी जिले की प्रशासन सरस्वती पूजा को लेकर सतर्क नजर आ रही है। जिले भर में जगह जगह पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है। बासोपट्टी थाना क्षेत्र में भी सरस्वती पूजा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस व सतर्क है। पुलिस के आलाधिकारियों द्वारा संवेदनशील जगहों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पूजा के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बनी रहे इस बात को लेकर मंगलवार को थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शातिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने की अपील की गई।
वही बीडीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में बासोपट्टी थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस जवानों के साथ दर्जनों से अधिक पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी लोगो से शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे सरस्वती पूजा मनाने की लोगों से विशेष अपील किया गया। फ्लैग मार्च बासोपट्टी थाना से चानन,डामू,फेंट,मढ़ियया,सेलिली, जानकीनगर, लौठवा, महिनाथपुर जैसे गांवों के साथ ही बासोपट्टी बाजार स्थित काली मंदिर होते हुए पूरे थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक- चैराहो का भ्रमण करते हुए थाना पर आकर खतम हुआ। इस दौरान पदाधिकारी द्वारा असामाजिक तत्वों एवं उपद्रवियों पर विशेष नियंत्रण रखने के उद्देश्य से विशेष हिदायतों के साथ चेतावनी दी गई। सरस्वती पूजा को लेकर इलाके के असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी निगाह रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अनहोनी या उपद्रव की स्थिति में प्रजापत संख्या में पुलिस बलों को तैनात कर इस तरह के उपद्रवियों से निपटने को लेकर इंतजाम किया गया है। इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। संवेदनशील स्थल वाले पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई है। पूजा स्थलों के आसपास वाहनों के प्रवेश पर पाबंदीयां रहेगी।
मौके पर बीडीओ अजीत कुमार,थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पी एस आई गौरव कुमार, प्रिया कुमारी,एसआई असरफ अली के साथ ही दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।




