बसंत पंचमी के अवसर पर कशेर के देउरा पहाड़ी पर होगा भव्य दंगल का आयोजन

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दूबे):

आज प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर कशेर के देउरा पहाड़ी पर होगा भव्य दंगल का आयोजन

कैमूर। आज प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत कशेर के देउरा पहाड़ी पर दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बिहार सहित अन्य पड़ोसी राज्य के भी पहलवान भाग लेंगे। इस आयोजन को लेकर आयोजक समिति पूरी तरह तैयारी में जुट गई है। आयोजक समिति के अध्यक्ष सह बसपा के प्रदेश महासचिव धीरज सिंह उर्फ भानजी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के‌ कशेर के देउरा पहाड़ी पर बसंत पंचमी के अवसर पर दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दूसरे देश पड़ोसी नेपाल के अलावा देश के कई राज्यों से बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, नेपाल सहित कई राज्य के पहलवान भाग लेंगे। वहीं श्री सिंह ने बताया कि इस आयोजन को लेकर के तैयारी पूरी कर ली गई है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव सहित पूरे क्षेत्र का भरपूर सहयोग मिलता है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें