जदयू MLA बीमा भारती के पति बेटे समेत 9 को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

रुपौली से जदयू विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल और उनके बेटे को बीती रात हाथीदह और मोकामा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राजेंद्र सेतु से गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस सूत्रों के अनुसार जानकारी यह दी गई कि उनके पास अवैध हथियार था इसी कारण उन्हें पूछताछ के लिए रोका गया था हालांकि पुलिस के तरफ से अभी इस पर कोई भी टिप्पणी सामने नहीं आई है लेकिन सूत्रों के मुताबिक उन्हें अवैध हथियार के कारण रोका गया था,हालांकि बाद में बीमा भारती ने बताया कि उनके सभी हथियार लाइसेंसी है, एक तो बीमा भारती के खुद अपने नाम से है और दूसरा उनकी बेटी के नाम से है, दूसरी तरफ यह बात भी चर्चा में है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान बीमा भारती लेट चल रही थी और इस कारण उन्हें उनके पति और उनके बेटे के साथ समर्थकों समेत कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी की गई है जैसा कि अवधेश मंडल जो उनके पति हैं उन्होंने आरोप लगाया है और खुद बीमा भारती ने भी कहा है कि हमें देर हुई हो रही थी फ्लोर टेस्ट में जाने के लिए और इसी कारण शायद हमारे पति बेटे और हमारे कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि सारे हथियार के लाइसेंस हैँ, बाढ़ में जेल भेजने से पूर्व अपने पति और बेटे से मिलने पहुंची बीमा भारती ने प्रशासन पर खुलकर आरोप लगाया कि हम कल से ही अपने पति और बेटे को ढूंढ रहे हैं और काफी मशक्कत के बाद आज मुझे पता चला है कि उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है जबकि इसमें मेरा कोई दोष नहीं है, मैं पटना जा ही रही थी,और सभी जदयू के बड़े नेताओं से मैं संपर्क में थी, इसके बावजूद यह सही नहीं किया गया है,प्रशासन के द्वारा उन्होंने पुलिस प्रशासन पर खुलकर भड़ास भी निकाला!
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 10:30 बजे के आसपास राजेंद्र सेतु से अवधेश मंडल उनके बेटे और समर्थकों की गिरफ्तारी हुई है जो हाथी द और मोकामा थाना की संयुक्त कार्रवाई के दौरान की गई है पुलिस सूत्रों की माने तो फ्लोर टेस्ट को लेकर और पुलिस मुख्यालय के द्वारा हाईलाइट जारी किया गया था और इसलिए पुलिस हर वाहन को चेक कर रही थी इसी दौरान उसे वहां में उन्हें हथियार दिखा औ इसलिए पूछताछ करने के लिए उनलोगों कों थाने ले आई!
और आज अवैध हथियार के आरोप में जेल भेज़ दिया!

बाइट – अवधेश मंडल, पति, बीमा भारती
बाइट – बीमा भारती, विधायक जदयू

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें