सनकी पति ने पत्नी के टुकड़े टुकड़े कर वोरवेल में डाला!

SHARE:

पंकज कुमार की रिपोर्ट

जहानाबाद के विशुनगंज ओपी क्षेत्र के पचमई गांव में सनकी पति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से मारकर नृशंस हत्या कर दिया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को टुकड़े टुकड़े कर बोरवेल में डाल दिया घटना के बाद आरोपी पति समेत सभी सदस्य घर छोड़ फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव का कुछ टुकड़े बोरवेल से बाहर निकाला गया है। वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि घरेलू विवाद में सनकी पति ने घटना को अंजाम दिया है। मृतका की पहचान हरेराम यादव की पत्नी शोभा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नालंदा के रहुई थाना अंतर्गत जगतनन्दपुर गांव निवासी पप्पु यादव अपनी बेटी शोभा की शादी एक साल पहले पचमई गांव निवासी जयराम यादव के पुत्र हरेराम यादव से की थी। शादी के बाद से ही वह ससुराल रह रही थी। मृतका के परिजन ने बताया कि आठ दिनों पूर्व आरोपी पति हरेराम यादव ने ससुराल में फोन कर बताया कि शोभा घर से भाग गई है। जिसके बाद मायके वाले अपने स्तर से खोजबीन करते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार को गांव के एक किसान बधार में खेत पटाने गए थे तभी मोटरपंप से अचानक शव का एक छोटा सा पटर्स बाहर निकला। जिसके बाद किसान ने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस ने जेसीबी की मदद से बोरवेल की खुदाई तो महिला के शरीर का हाथ,पैर समेत कुछ पटर्स निकले गए। मृतका के परिजन आरोपी पति समेत सास ससुर पर हत्या का आरोप लगा रहे है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला की हत्या कर शव के कुछ हिस्से को बोरवेल में डाला गया है जिसे जेसीबी मशीन की मदद से बोरवेल की खुदाई कर निकाला गया है जबकि अन्य बॉडी के पार्ट की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के सास को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि घर के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार है। बताया यह भी जाता है कि आरोपी पति ने पहली पत्नी की भी हत्या कर दी थी। जिसके बाद वह एक साल पहले दूसरी शादी रचाई थी और वह उसकी की भी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने में जुटी है।
Byte – मृतका के परिजन
प्रभाकर कुमार,मजिस्ट्रेट, सह बीडीओ,मखदुमपुर प्रखंड

Join us on:

Leave a Comment