रिपोर्ट- अभिषेक कुमार!
गया – बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, प्रेम कुमार, नंदकिशोर प्रसाद यादव, मंगल पांडे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर भाजपा के 78 विधायकों, पार्टी के एमएलसी सहित अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि यह पार्टी के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर कुछ दिनों पहले ही होना था लेकिन व्यवस्था समय के कारण या शिविर नहीं हो पाई थी जिसको लेकर ज्ञान की भूमि बोधगया में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज किया गया है जिसमें पार्टी के तमाम विधायक विधान पार्षद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। उन्होंने 12 तारीख को होने वाले फ्लोर टेस्ट के बयान पर कहा कि हम लोग बहुत ही आराम से फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित करेंगे।
बाइट – सम्राट चौधरी,डिप्टी सीएम बिहार
रिपोर्ट – अभिषेक कुमार
गया




