रिपोर्ट- अमित कुमार!
एंकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर्राबी मंत्री श्रवण कुमार ने 12 फरवरी को होने वाले फ्लोर टेस्ट मामले को लेकर कहा है कि किसी तरह का बिहार में कोई खेल नहीं होने वाला है बल्कि नीतीश कुमार के पक्ष में मेला होगा उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर देंगे और जो लोग खेल की बात कर रहे हैं वह हाथ मलते रह जाएंगे उन्होंने कहा कि विधानमंडल के सभी नेताओं को उन्होंने अपने आवास पर भोजन पर आमंत्रित किया था लेकिन जब उनसे यह पूछा गया कि कुछ विधायक इस भोज में क्यों नहीं पहुंचे इस पर उन्होंने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण कुछ विधायक नहीं आए हैं लेकिन 12 फरवरी को सभी विधायक सदन में मौजूद रहेंगे और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट करेंगे




