रिपोर्टर– राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के विभिन्न शिवालय मे नर्कनीवारन चतुर्दशी को लेकर भक्तिमय माहौल दिखाई दिया। खास कर मंदिरो मे महिलाओ की भीर उमर परी। लोग सुबह से देबालयों खास कर शिवालयों मे आकर बाबा महादेव और माता पार्वती का दर्सन पूजा कर अपने और परिवार के लोगो को अधोगती से मुक्ती को लेकर ब्रत रख कर देबादी देब महादेब और माता पार्वती से बर मागते देखे गए। सम्पूर्ण जिले मे इस मौके पर उपवास किए लाखो भक्तो का श्रद्धा देखते ही बन रहा था। इस मौके पर मिथिला के देब घर कपालेश्वर, बानेश्वर,गाण्डेश्वर, उग्रनाथ, कलानेश्वर, बतहूना नाथ, शिला नाथ, माधबेश्वर नाथ, सोमनाथ,शांती नाथ, पंचानाथ,बाबा बिदेशर सहित अन्य देवालयों खास कर शिवालयों मे उमरते भक्तो का सैलाब देखा गया। जिसे देखकर सहर से लेकर गांवों की गलीयो मे शिव मय वातावरण बना रहा। वही कलुआही प्रखंड के लोहा गांव स्थित जिबछ नदी के तट पर कय किलोमीटर मे चारो तरफ आवादी से दुर स्थित बतहू बाबा मंदिर मे सुबह से उमरते श्रद्धालूओ के लिए मंदिर कमेटी सदस्य और मेला कमेटी सदस्य के द्वारा किए गए प्रबंधन से आने वाले भक्तो को दर्शन पूजन सहित मेले मे खरीद करने मे किसी भी तरह का परेशानी का सामना नही करना परा। इस कार्य को लेकर बतहू नाथ मंदिर कमेटी के आध्य वासुदेव यादव, सचिव विनोद चन्द्र झा, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार झा, मोहन झा, भक्त नथुनी झा, भोगेन्द्र भगत सहित दर्जनो लोग मंदिर प्रांगण सक्रिय देखे गए। वही सम्पूर्ण जिले मे शांतिपूर्ण माहौल मे नर्कनीवारन चतुर्दशी का ये पर्व सम्पन्न हुई।




