:- रवि शंकर अमित!
आज उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का मोकामा पहुंचने पर हर चौक चौराहे पर ढोल नागाड़े के साथ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने व आम जनता ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया और इस प्रकार हुए स्वागत को देखकर उपमुख्यमंत्री भी अभिभूत व भावुक नजर आए, मोकामा नगर में सभापति निलेश कुमार माधव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया,वही मोकामा पूर्वी पहुंचने पर औटा में भाजपा नेता निलेश कुमार पवन के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष स्थानीय ग्रामीण और और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजे के साथ उपमुख्यमंत्री का जबरदस्त स्वागत किया, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जिस गांव से भी गुजर रहे थे हर गांव में जगह जगह पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे

और डिप्टी सीएम का सत्कार करते नजर आ रहे थे, वही दरियापुर में भाजपा नेता व मुखिया शैलेंद्र प्रसाद ने समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया गया और हाथीदह पंचायत में स्थानीय मुखिया शशि शंकर शर्मा गुड्डी और उनके समर्थकों ने विजय सिन्हा का जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर बेगूसराय के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 22 पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार भी विजय सिन्हा के स्वागत में समर्थको संग तैनात नजर आये!

उसके बाद आगे बढ़ने पर मरांची में भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश कुमार चंदन के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया, उसके बाद, शेरपुर में कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया तो वहीं विजय सिन्हा का पैतृक गाँव मरांची थाना के बादपुर में वे थोड़ी देर रुके जहाँ ग्रामीणों ने उपमुख्यमंत्री बनकर आये अपने बेटे का भावपूर्ण स्वागत किया!
इसी तरह रामपुर डुमरा में ढ़ोल नागाड़े के साथ शंभु सिंह के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री का स्वागत सत्कार हुआ, और फिर पटना जिले के अंतिम गाँव पंचमहला में भाजपा नेता संजय कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपने नेता को फुल मालाओ से लाद दिया,जहाँ से लखीसराय के कार्यकर्ताओ प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा उपमुख्यमंत्री को रिसीव किया गया!





