आईएमए के वैक्सीनेशन कैंप का डीएम ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ!

SHARE:

रिपोर्ट:—निभास मोदी

भागलपुर। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार काफी सजग व सचेत है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना है जुलाई माह तक में 6 करोड़ लोगों को वैक्सीनेशन कराना ,इसके लिए छः हजार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं इस बाबत भागलपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन भी वैक्सीनेशन कैंप को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं।
आज इसी क्रम में आई एम ए के द्वारा आज से वेक्सीनेशन कैंप की शुरुआत की गई जिसमें जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन एवं भागलपुर के कई प्रसिद्ध चिकित्सक ने एक साथ मिलकर दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले जिलाधिकारी ने फीता काटा और मंच पर आसीन हुए ।आज के आई एम ए के द्वारा आयोजित वैक्सीनेशन कैंप कार्यक्रम में कई चिकित्सक को उनके विशिष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित भी किया।
मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि हम लोगों का ड्राइव लगातार चल रहा है, हमलोगों का पूरा प्रयास है कि हम लोग जुलाई माह के अंत तक भागलपुर नगर निगम क्षेत्र को सैचुरेट कर दे और शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन लग जाए इसके लिए हम लोग काफी सजग हैं। इसके लिए काफी तैयारी चल रही है साथ ही उनका कहना हुआ की कल और परसों दो दिन विशेष ड्राइव रहेगा और हमलोग भागलपुर नगर निगम क्षेत्र मे 100 टीकाकरण केंद्र सेशन साइट बनाने जा रहे हैं उसमें से एक केंद्र आई एम ए जहां आज उद्घाटन हो रहा है यह भी है ।आई एम ए के भवन में भी एक सेसन साइट रहेगा ,यहां भी आकर लोग टीकाकरण करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से बाहर निकले और जिन्होंने वैक्सीनेशन नहीं कराया है उन्हें जागरूक करें और जल्द से जल्द उन्हें वैक्सीनेशन कराने की सलाह दे, साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोग अब समझ गए हैं कि बिना टीकाकरण के ,बिना मास्क के , बिना सोशल डिस्टेंसिंग के इस कोरोना से जंग लड़ना मुश्किल है क्योंकि डब्ल्यूएचओ की माने तो उनका कहना है अगर हम अभी सचेत नहीं हुए तो तीसरी लहर बहुत ही भयावह होने वाली है ।उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर हम लोगों का ड्राइव लगातार चल रहा है और हम लोगों का प्रयास है कि जुलाई माह के अंत तक भागलपुर नगर निगम क्षेत्र को हम लोग सेचूरऐट कर दें ,शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेशन का यह डोज लग जाए, जिससे कि हम सभी तीसरी लहर से लड़ सके ।उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक में भागलपुर अरवल एरिया में 65% लोगों को वैक्सीनेशन कराया जा चुका है पूरे जिले को देखा जाए तो 31 से 32% के आसपास वैक्सीनेशन का कार्य हो चुका है। जिलाधिकारी का कहना हुआ कि हम लोगों का ज्यादा से ज्यादा प्रयास है कि शहरी क्षेत्र को जल्द से जल्द वैक्सीनेट किया जाए क्योंकि यहां ज्यादा भीड़ भाड़ लगती है ,शहर में लोग ज्यादा व्यवसाय को लेकर जमा होते हैं ,उन्होंने यह भी बताया कि आप देख सकते हैं दूसरी लहर की भी शुरुआत शहर से ही हुई थी इसलिए शहरी क्षेत्र को जल्द से जल्द वैक्सीनेट कराना जरूरी है। दूसरी लहर भी शहर से ही आया था। जो भी मिनिस्पल एरिया है चाहे भागलपुर हो नवगछिया हो कहलगांव हो हर जगह हम लोगों का ड्राइव लगातार चल रहा है सबों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द टीकाकरण केंद्र जाएं और टीका लगवाए।
आई एम ए के द्वारा आज के वैक्सीनेशन कैंप में भागलपुर के कई डॉक्टर मौजूद थे जिसमें हेमशंकर शर्मा, संदीप लाल , डा रोमा , संजय सिंह ,रेखा झा के अलावे कई प्रसिद्ध चिकित्सक मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment