सिविल सर्जन ने किया हॉस्पिटल का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश!

SHARE:

अरविंद कुमार

मोतिहारी।
पूर्वी चंपारण सिविल सर्जन डा0 अंजनी कुमार ने केसरिया प्राथ्मिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया।इस दौरान सभी वार्डों को बारिकी से देखा।तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 अर्चना कुमारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि जिले में केसरिया अस्पताल की काफी चर्चा है।तथा यहां की जो सुविधा है बेहतर है और भी बेहतर सुविधाएं दी जाने की बात कही। वहीं उन्होंने हॉस्पिटल में जो डॉक्टरों की कमी है उसे दूर किया जाएगा।वैसे आयुष के डाॅक्टर भी एमबीबीएस हीं होतै है‌‌। वहीं उन्होंने बताया कि वैक्सीन का कार्य भी चल रहा है।और कोरोना जांच की भी व्यवस्था है जो सुचारू रूप से चल रहा है।वहीं इस‌ सप्ताह में परिवार नियोजन पखवाड़ा चल रहा है।जिसमे ऑपरेशन के लिये निबंधन किया जा रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि केसरिया हॉस्पिटल जिले का अव्वल हॉस्पिटल है।इस मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 अर्चना कुमारी, डॉ0 दशरथ प्रसाद, विकास कुमार,संजय कुमार पाण्डेय,अमीत पाण्डेय,मनीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सहित अन्य अधिकारिय उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment