थाना परिसर में विदाई सह स्वागत समारोह का हुआ आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट– मुकेश कुमार

निवर्तमान थानाध्यक्ष को नम आंखों से दी गई विदाई वहीं नये थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत

ऐंकर– मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना परिसर में थानाध्यक्ष की विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां निवर्तमान थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरविंद कुमार 2 का नम आंखों से विदाई दी गई। वहीं नये थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3 का स्वगात किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विधायक प्रतिनिधि संजय कुमार महतो के द्वारा निवर्तमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 2, व वर्तमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3,खजौली विधायक अरुण शंकर प्रसाद, एसडीपीओ विप्लव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार,पूर्व अंचलाधिकारी हर्ष हरि,भा जा पा पूर्व जिला महामंत्री हरिचंद्र शर्मा, पूर्व प्रमुख नूनू झा ने पाग दोपटा व फूलमाला से निवर्तमान थाना अध्यक्ष को विदाई दिया वहीं नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष का स्वागत किया। तो वही बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के मुखिया मदन पासवान ,पूर्वी पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि रंजीत साफी,सहित थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष को फूलमाला से सम्मानित किया। इस अवसर पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अरुण शंकर प्रसाद एवं जयनगर डीएसपी विप्लव कुमार ने कहा कि सरकारी सेवकों का आना-जाना लगा रहता है। लेकिन हमारे काम हमेशा याद किए जाते हैं। इसी प्रकार थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 2 के कार्यकाल एवं टीम वर्क को यहां के लोग हमेशा याद रखेंगे। लोग इन्हे एक कुशल प्रशासक के रूप में जानते रहेंगे। इस मौके पर मौजूद अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 2 ने दो वर्षों के कार्यकाल में अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिलों में जगह बनाने में सफल रहे। जिन्हें यहां के लोग सदा याद रखेगा। वहीं डीएसपी ने नवपदस्थापित थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3 से भी एक कुशल प्रशाशक के रूप में क‌र्त्तव्यों का निर्वहन करने की उम्मीद जताई।

समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 2 ने भावुक स्वर से कहा कि अपने दो वर्षों के कार्यकाल में यहां की आम जनता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों का जो सहयोग मिला उसी के बदौलत मैं क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रख सका। इसके लिए बासोपट्टी प्रखंड की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद देते है। उन्होंने वर्तमान थानाध्यक्ष अरविंद कुमार 3 को बासोपट्टी थानाध्यक्ष के रूप में पदभार हासिल करने के लिए बधाई और शुभकामना दिया। इस अवसर पर बासोपट्टी थाना के पी एस आई गौरव कुमार, प्रिया कुमारी, एस आई असरफ अली, मधु कुमार सिंह,रविंद्र कुमार सिंह, ए एस आई उमेश सिंह, राजकिशोर कुँवर, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग निवर्तमान थानाध्यक्ष को केक काट कर नम आंखों से विदाई दिया। वही नव पदस्थापित थाना अध्यक्ष का स्वागत किया।

Join us on:

Leave a Comment