रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!
मधुबनी जिले के राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर का 100 वां जयंती समारोह जिला इकाई के द्वारा मधुबनी नगर स्थित जिला कार्यालय कर्पूरी भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता राजा ठाकुर एवं मंच संचालन साधू ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का प्रारंभ कर्पूरी ठाकुर के प्रतीमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। वही आए अतिथियों का सम्मान मिथिला के परम्परा के अनुसार पागल, डोपटा एवं पुष्प माला से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय नाय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधानपार्षद आजाद गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण देव ठाकुर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कर्पूरी ठाकुर के द्वारा पीछरे, दलित, बंचीत समाज के लिए किए गए प्रयास को भुलाया नहीं जा सकता है। वैसे तो वे सर्वहारा समाज के नेता थे। जिन के मन में किसी भी जाती, सम्प्रदाय या धर्म को लेकर भेदभाव नहीं था। वे सादगी और शुचिता के प्रतिमूर्त थे। ऐसे महान नेता को भारत रत्न मिलना वर्षो के संघर्ष का ही परिणाम है। दिल्ली में जिसने सेना से लाठी चलवा कर और वाटर केन का इस्तेमाल कर नाय समाज के मांग को दबाने का काम किया। जिसने दर्जनों कर्पूरी ठाकुर के बंसजों को घायल कराया, उसे भारत रत्न जैसे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने के लिए बाध्य होना पड़ा। वही पत्रकारों द्वारा पुछे गए सवालों के जबाब मे श्री गांधी ने कहा कर्पूरी ठाकुर का असल बारिश तो लालू प्रसाद यादव हैं। जिनके गोद में कर्पूरी ठाकुर जी ने अंतिम सांसें ली थी। तेजस्वी यादव ने सर्वोच्च सम्मान के लिए लगातार प्रयास करते रहे, आवाज उठाते रहे। अब्दुल बारीक सिद्दीकी का सहयोग नाय समाज भुला नहीं सकता है। हमे खुशी है स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। अभी तो नाय समाज के उत्थान के लिए सरकार को बहुत कुछ करने की जरूरत है। सभा को जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर, समाजसेवी लक्ष्मी देवी, साधु ठाकुर, अरूण ठाकुर, लाल ठाकुर, रामप्रसाद ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, राम पवित्र ठाकुर, चूल्हआइ ठाकुर सहित दर्जनों नाय महा सभा के कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। वही जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ो की संख्या में नाय समाज के आए हुए लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्या अर्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया और 100 वें जयंती के मौके पर जिले में आयोजित होने वाली 13 वां कर्पूरी जयंती पर स्वर्गीय ठाकुर को नमन करते हुए उन्हें भारत रत्न प्रदान किए जाने पर खुशी जाहिर किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के प्रस्तुति पर लोगों ने देर तक सराबोर दिखाई दिया। वही बच्चों के आकर्षण प्रस्तुती को खूब सराहा।




