रिपोर्ट — अजय कुमार झा!
थाना में खड़ी ट्रक को कर दिया गायब, पुलिस ने दर्ज की एफ आई आर
मधुबनी जिले के अरेर थाना से गायब ट्रक मामले को लेकर थानाध्यक्ष नेहा निधि ने बताया है कि मामले गंभीरता से लेते हुए इस बात की जानकारी वरिए पदाधिकारी को दिया गया है। जप्त ट्रक गायब किए जाने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में ट्रक मालिक और ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। बता दे कि उक्त बालू लदे ट्रक को खनन विभाग के अधिकारियों ने ओवरलोड होने की स्थिति में जब्त कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए अरेर थाना को सौंप दिया था। जिसे पुलिस विधिवत रूप से जब्त कर थाना के सामने खड़ा कर दिया था। जो ट्रक अचानक से गायब हो गयी है।
उधर, ट्रक गायब मामले में मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने बताया कि ट्रक गायब मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि इस मामले में निगरानी करने वाले पुलिस कर्मी पर भी कार्रवाई की जाएगी।




