देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट– राजीव कुमार झा!

एक देशी कट्टा दो जिंदा कारतूस के साथ एक बाइक सवार गिरफ्तार

मधुबनी जिले के इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित जयनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार को एक देशी कट्टा दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जयनगर थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता वार्ता के दौरान प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ विप्लव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि स्थानीय थाना क्षेत्र के यूनियन टोला के निकट एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। प्राप्त सूचना को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष अनुप कुमार के द्वारा एक टीम गठित कर उक्त व्यक्ति को दबोच लिया गया। तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के पास से एक देशी कट्टा,दो जिन्दा कारतूस एक मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवधा थाना क्षेत्र के पीठवा टोला के संतोष कुमार दास, पिता रामजतन दास के रूप में की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित जयनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार व्यक्ति का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment