रिपोर्ट– राजीव कुमार झा
बिहार में न्यू सरकार गठन के बाद भाजपा न्यू कार्यालय में आयोजित पहली बैठक में पहुंचे सांसद
बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी मधुबनी जिला के नए कार्यालय भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयों की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शंकर झा ने और संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र यादव, प्रमोद सिंह एवं ज्योति नारायण मंडल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधुबनी के सांसद डॉक्टर अशोक यादव ने कार्यक्रम के मुख्य बिंदु पार्टी का राष्ट्रीय कार्यक्रम चल गांव की ओर शाह प्रवास कार्यक्रम एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा किए ।कार्यक्रम में लोकसभा मधुबनी प्रभारी अर्जुन सहनी, पुर्व जिला अध्यक्ष सह विधान पार्षद, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष नुनु ठाकुर, के साथ जिला के सभी पदाधिकारी, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडलों के सभी अध्यक्ष, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संयोजक, चल गांव की ओर कार्यक्रम के मंडल संयोजक, स्वास्थ्य संयोजक एवं सभी अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद डॉक्टर अशोक यादव ने बताया कि अत्यधिक खुशी की बात है कि फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनी है, सुशासन की सरकार बनी है। वही कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को जो यह राष्ट्रीय कार्यक्रम मिला है चलो गांव की ओर को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को गांव की ओर जाना है। बस इतना करना है कि वोटो पर पार्टी को मजबूत करना है। अधिक से अधिक वोट एनडीए की झोली में आ सके इस बात के लिए प्रयास करना है। अधिक से अधिक वोटो से पुनः देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनानी है।




