बेगूसराय में इंटर परीक्षा में दर्जनों छात्र लेट की वजह से रह गए परीक्षा देने से वंचित!

SHARE:

रिपोर्ट– संतोष तिवारी!

बेगूसराय जिला में इंटरमीडिएट परीक्षा में विभिन्न कारण की वजह से परीक्षार्थी 5 से 10 मिनट लेट पहुंचने पर उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया गया है जिससे दर्जन भर छात्र छात्राओं ने परीक्षा वंचित रह गया है। इंटर परीक्षा के केंद्र एसके महिला महाविद्यालय और जेके प्लस टू विद्यालय समेत कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे थे जो समय से लेट पहुंचने पर उन्हें परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं दिया गया है यह सभी परीक्षार्थी पहले डीएम कार्यालय पहुँचे उसके बाद बेगुसराय सदर अनुमंडल कार्यालय में आकर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार से गुहार लगाया है। इस संबंध में परीक्षार्थियों का कहना था कि ट्रैफिक जाम बहुत था. इस वजह से परीक्षा केंद्र पहुंचने में 5 से 7 मिनट विलंब हुई लेकिन परीक्षा केंद्र के अंदर हम लोगों को जाने नहीं दिया गया. इस संबंध में सदर एसडीओ राजीव कुमार ने कहा कि निर्धारित समय के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने नहीं दिया गया है. उन्होंने सभी परीक्षार्थी का ढाढ़स बढ़ाते हुए कहा कि कल से आपलोग परीक्षा के नियत समय से पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएंगे. आज जो परीक्षा छूट गई है. उसका सप्लीमेंट्री से परीक्षा दे दीजिएगा. अब आज के समय में मार्कशीट पर सप्लीमेंट्री लिखा नहीं रहता है. इसलिए आपलोगों को शर्मिंदगी महसूस करने की जरूरत नहीं है. सदर एसडीओ ने कहा कि शिक्षा विभाग के गाइडलाइंस के अनुसार हम लोग काम कर रहे हैं।.
बाइट:-राजीव कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment