रिपोर्ट- प्रशांत/नेहा!
बेगुसराय डीआईजी और एसपी ने किया नौला पुलिस कैंप का औचक निरीक्षण,फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए दिया आवश्यक निर्देश
बेगूसराय में डीआईजी राशिद जमां एवं बेगूसराय में नव पदस्थापित एसपी मनीष ने नौला पुलिस कैंप का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नौला पुलिस कैंप प्रभारी वरुण कुमार से कैंप में मौजूद बुनियादी सुविधाओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था की भी समीक्षा की ।उन्होंने कैंप प्रभारी से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी व शराब माफियाओं पर नकेल कसने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने बताया कि पुलिस कर्मियों को कैंप से मिल रही बुनियादी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई ।उन्होंने कहा कि कैंप को और अधिक सक्रिय करने की जरूरत है, ताकि आपराधिक गतिविधि खत्म हो सके। साथ ही क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो सके । डीआईजी एवं एसपी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस दिखी। वहीं इस दौरान नौला पंचायत की मुखिया रिचा देवी ने डीआईजी से पुलिस कैंप में महिला कांस्टेबल की उपलब्धता की मांग की। मौके पर तेघड़ा डीएसपी रविंद्र मोहन ,वीरपुर थाना की प्रभारी थाना अध्यक्ष अंजली कुमारी, भगवानपुर के राजीव कुमार सिंह, एसआई अमित कुमार , मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार, समाज सेवी शशिभूषण सिंह उर्फ बच्चा बाबू समेत कई स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि व पुलिस कर्मी मौजूद थे। नौला पुलिस कैम्प निरीक्षण के बाद उन्होंने वीरपुर थाना पहुंचकर विधि व्यवस्था की जानकारी ली । मौके पर वीरपुर थाना के पुलिस कर्मी मौजूद थे।
बाइट: राशिद जमां, डीआईजी बेगूसराय- खगड़िया रेंज




