16 फरवरी से 21 फरवरी तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। 16 फरवरी से 21 फरवरी तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। उक्त महायज्ञ रोहतास जिले के परसथुआ में आयोजित होगा। महायज्ञ के आयोजनकर्ता पंडित गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय परसथुआ के सचिव मंजीव मिश्रा है। महायज्ञ संबंधित सभी तैयारियां सुचारू रूप से चल इसके लिए एक बैठक श्री मिश्रा के द्वारा बुलाई गई है। अगर बात करें सचिव मंजीव मिश्रा का तो श्री मिश्रा के सानिध्य में सभी तैयारियां पूरी कराई जा रही है यह बैठक महाविद्यालय के कार्यालय मे आयोजित होगा। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर विधि व्यवस्था संबंधित सभी तैयारी की जा रही है। ताकि यज्ञ का कार्य सही व सुचारू रूप से चलाया जा सके। उक्त महायज्ञ को लेकर भोजपुरी के कई ऐसे नामचीन कलाकारों है जो अपनी सुरीली आवाजों से लोगों को बार-बार यज्ञ में शामिल होने की अपील कर रहे है 16 फरवरी से 21 फरवरी तक श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है। यज्ञ समिति महाविद्यालय परिवार और परसथुआ ग्रामीण जनता सभी सनातन धर्म के लोगों को आमंत्रित करते हुए उक्त महायज्ञ मे शामिल होये। इस महायज्ञ में जीयर स्वामी जी का प्रवचन आयोजित होगा।

Join us on:

Leave a Comment