रिपोर्ट- रवि शंकर अमित!
बड़ी खबर राजधानी के मोकामा प्रखंड से सामने आई है जहां दरियापुर पंचायत में आज फिर बाघ जैसा कोई जानवर देखने को मिला है जिससे लोगों में दहशत मच गई है, ये जानवर अचानक आवसीय क्षेत्र में घूस आया हैँ,वहीं पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी है जिसके बाद वन विभाग की टीम आकर उसकी तलाश में जुटी हुई है, लोगों ने बताया कि जो जानवर नजर आ रहा है वह बाघ ही है, हालांकि वन विभाग के कर्मियों ने वाइल्ड कैट होने की पुष्टि की है, लेकिन वन विभाग के द्वारा जब तक उसे पकड़ ना लिया जाए कहना मुश्किल हैँ की वो कौन सा जानवर हैँ,शाम होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है, सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की जाएगी!
प्रत्यक्षदर्शीयों में दिनेश यादव, निशु कुमार और सीमा देवी समेत कई ग्रामीणों ने कहा की जो जानवर यहाँ आया है वो बाघ ही हैँ!




