बेगूसराय में बेलगांव ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, घटनास्थल पर युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगुसराय में बेलगाम ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गया है। दरअसल बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन की चपेट मे आने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मच गया कोहराम है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेगूसराय से आ रही तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक मोटर साईकिल सवार युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी छाती पीट-पीट रोने लगे। घटना बेगुसराय जिला के रिफाइनरी ओ पी क्षेत्र अंतर्गत हरपुर चौक स्थित एन एच 31 की है। मृतक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुदौली गांव निवासी अजब लाल सहनी के पुत्र सरोज सहनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर रिफाइनरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस संबंध में ओपी अध्यक्षा नूतन कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरपुर चौक स्थित एन एच 31 पर हाइवा की टक्कर से मोटर साईकिल सवार युवक की मौत हो गई है उन्होंने बताया कि वाहन को जप्त कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल बेगूसराय भेज कर, घटना की सूचना परिजनों को दी गई है।
बाइट:-संतोष पासवान चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment