बेगूसराय के नए एसपी मनीष ने पदभार ग्रहण करते ही पांच थाना अध्यक्ष का किया स्थानांतरण!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत/नेहा

बेगूसराय के नए एसपी मनीष ने पदभार ग्रहण करते ही पांच थानाध्यक्षों का स्थानांतरण कर दिया है। बेगूसराय में पदस्थापन के दौरान 3 वर्षों तक एक ही अनुमंडल में रहने के कारण बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह स्थानांतरण किया गया है। एसपी मनीष ने बताया कि मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती को चेरिया बरियारपुर का नया थाना अध्यक्ष, फुलवरिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार को सिंघौल ओपी का थाना अध्यक्ष, चकिया ओपी थाना अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद सिंह को फुलवरिया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही एफसीआई ओपी थाना अध्यक्ष अमित कांत को बछवाड़ा थाना अध्यक्ष एवं सिंघौल ओपी थाना अध्यक्ष दीपक कुमार को साहेबपुर कमाल का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। एसपी ने बताया कि पांचों स्थानांतरित पदाधिकारी को 24 घंटे के अंदर नए थाना में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment