लखीसराय के बड़हिया स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर पटना जिले के पंडारक के युवक की मौत!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

सोमवार को बड़हिया रेलवे स्टेशन पर पटना झाझा मेमू पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के क्रम एक व्यक्ति गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।मौके पर मौजूद रेल जीआरपी पुलिस ने उसे इलाज के लिए बड़हिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया ।जहाँ इलाज के क्रम मौत हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान पटना जिला के पंडारक प्रखंड के गोवासा शेखपूरा के चिंतामनचक निवासी राम आशीष पासवान के 40 वर्षीय पुत्र आशोक कुमार पासवान के रूप में हुई।
घटना को लेकर रेल पीपी थाना के थानाध्यक्ष शयमन्दन चौधरी ने बताया कि व्यक्ति पटना से झाझा जाने वाली मेमू ट्रेन पर बड़हिया स्टेशन पर रुकी तो मृतक ट्रेन से कोई समान लेने बड़हिया उतर गया ।इसी बीच ट्रेन खुल गया ट्रेन में चढ़ने के क्रम युवक का पैर फिसल गया और ट्रेन से गिर कर घायल हो गया।मौके पर मौजूद रेल पुलिस ने इलाज के लिए रेफ़रल अस्पताल बड़हिया में भर्ती करवाया गया। यहाँ इलाज के क्रम उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी लड़का देखने झाझा जा रहा था। मृतक के तीन पुत्र और एक पुत्री सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो कर बुरा हाल है ।
इधर रेल थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment