रिपोर्ट – मो. मुर्शिद आलम
अररिया – कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर किशनगंज पहुंचे। वहां से उनकी यात्रा अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड की सीमा में 3 बजकर 35 मिनट में दाखिल हुईं। जहां जिले की सीमा चरघरिया में हजारों की संख्या में पार्टी का झंडा लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी अपने न्याय यात्रा की बस पर सवार थे। वहां से उनकी हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ अररिया शहर की ओर प्रस्थान किया है। जब उनका काफिला जोकीहाट पहुंचा तो सड़क किनारे मौजूद हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए और हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद राहुल गांधी का वाहन धीरे-धीरे एनएच 327 ई से गुजरते हुए बैरगाछी की ओर निकला। जहां पहले से ही मौजूद हजारों कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया। उसके उपरांत उनका काफिला अररिया शहर के जीरो माइल पहुंचा। जहां पहले से ही हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद भारत जोड़ो जिंदाबाद के नारे लगाये। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ एनएसयूआई के भी कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे। वहां से राहुल गांधी खुली गाड़ी के छत पर बैठ गए। उनके साथ कदवा के विधायक शकील अहमद खान भी वाहन की छत पर मौजूद थे। जीरो माइल भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला आहिस्ता आहिस्ता अररिया शहर की ओर निकाला। जहां सड़क के किनारे मौजूद लोगों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान राहुल गांधी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा आहिस्ता आहिस्ता सर्व शहर में प्रवेश किया। जहां जगह-जगह लोगों ने उन पर फूल बरसाए। उसके बाद काफिला 5 बजकर 35 मिनट के करीब शहर के मुख्य चौराहे चांदनी चौक पहुंचा। जहां उन्होंने 5 मिनट के करीब लोगों को संबोधित भी किया। उसके उपरांत उनका काफिला अररिया के ऐतिहासिक मां खड़गेश्वरी महा काली मंदिर की ओर प्रस्थान कर गया। जहां काली मंदिर पहुंचकर राहुल गांधी ने मां काली के सामने माथा टेका। और मंदिर के साधक नानू बाबा के हाथों से उपहार स्वरूप एक चित्र लिया और मंदिर के इतिहास की किताब भी ली। इसके उपरांत उनका काफिला एमएलडीपी यादव कॉलेज की ओर प्रस्थान कर गया जहां रात्रि विश्राम के उपरांत मंगलवार को पूर्णिया के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।




