अनियंत्रित होकर पलटी ई रिक्शा, सवारियों में एक महिला की मौत,4 जख़्मी

SHARE:

रिपोर्ट- ऋषिकेश कुमार!

वेना थाना क्षेत्र इलाके के दोसुत रोड में देवबीघा गांव के पुल के पास ई रिक्शा पलटने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।जबकि चार लोग जख्मी हो गए। मृतक महिला की पहचान बेना थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव के निवासी लोकेश पांडे के 26 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है। मृतक के महिला के परिजनों ने बताया कि वह अपने परिवार के भरण पोषण करने के लिए रोजाना हरनौत बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। वहीं रविवार शाम को ब्यूटी पार्लर से कम कर लौटने के दरमियान धमौली बाजार से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने गांव गगनपुर जा रहे थे। उसी दरमियान देवबीघा पुल के पास टोटो अनियंत्रित होकर 10 फीट गड्ढे में पलटी मार दी।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि महिला ब्यूटी पार्लर से कम कर अपने घर लौट रहा था उसी दरमियान ई रिक्शा पलटने से हादसा हुआ है। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

बाइट।मृतक के रिश्तेदार

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें