NDA सरकार गठन होने पर मुजफ्फरपुर जिला भाजपा नेताओं ने नितीश कुमार, सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा को दी बधाई

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

बिहार में भाजपा व जदयू गठबंधन की एक बार पुन: सरकार बनने से जिला भाजपा मे हर्ष है। रविवार को शपथ ग्रहण के बाद बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर जिला भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने नई सरकार के गठन पर सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री चुने जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मंत्रीमंडल के अन्य सदस्यों को बधाई दिया और बिहार के विकास के लिए भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्णय के प्रति आभार जताया।
इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा की बिहार के बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में आने के निर्णय का हम स्वागत करते हैं। कहा कि निश्चित रूप से यह खुशी की बात है की बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी है जिससे बिहार का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बिहार भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा केंद्र की कल्याणकारी योजना का लाभ जनता को मिलेगा। शिक्षा रोजगार स्वास्थ की हालत बेहतर होगी। बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

बिहार में एनडीए की सत्ता में वापसी पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देने वालों में मनीष कुमार, विशेश्वर प्रसाद शंभू, अंकज कुमार, रामनरेश मालाकार, सचिन कुमार, धर्मेंद्र साहू, प्रभु कुशवाहा, धनंजय झा, नंद किशोर पासवान, राशि खत्री, विजय पांडे, विकाश गुप्ता, भारत रत्न यादव, फेकू राम, सैयद नज़फ़ हुसैन, जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, साकेत शुभम, आशीष अग्रवाल, राकेश पटेल के नाम शामिल है।

भवदीय

आशीष श्रीवास्तव
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा,मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें