मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को आवश्यक रूप से करना चाहिए मतदान डीएम.

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। समाहरणालय के सभागार में 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार द्वारा किया गया।अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने निर्वाचन की महत्व और मतदाताओं को लोकतंत्र के चुनाव में निश्चित रूप से अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गई।कार्यक्रम में आरक्षी अधीक्षक ललित मोहन शर्मा,उप विकास आयुक्त पर समाहर्ता सहित राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष जिला सचिव और प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिला आइकॉन अनुराधा रस्तोगी और दिव्यांग आइकॉन रेणु देवी भी मौजूद रही।कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा दिए गए संदेश का प्रसारण किया गया।विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा अपना अपना मंतव्य दिया गया।स्वीप आइकॉन द्वारा गीत के माध्यम से वोट के महत्व को दर्शाया गया।इसके अलावा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी को जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें